Vichitra Puraan

vichitrapuran

कुल 3 कहानियाँ हैं इस कॉमिक्स में जिसमें से पहली कहानी भूख. 

इसमें ये दिखाया गया है कि इंसान खुद को जीवित रखने के लिए किस हद तक संघर्ष कर सकता है. 

एक सभ्य इंसान भी राक्षसी प्रवृति का हो सकता है. 

दूसरी कहानी है द डिलिवरी 

एक ट्रक ड्राइवर जो डिलिवरी करने जा रहा है इस बात से अनजान की ट्रक में क्या है और आगे उसके साथ क्या होने वाला है. 

तीसरी कहानी कूपस्य परम

ये इस कॉमिक्स की एकमात्र सबसे लंबी कहानी है जिसमें दो बच्चे एक घटनाक्रम में किसी और दुनिया में पहुँच जाते हैं जहाँ हैं तो जगह जगह पर नर-भक्षी अब वो कैसे बचेंगे और वापस अपनी दुनिया में कैसे पहुँचेंगे ये है कहानी जो कि काफी रोमांचक है. 

अब बात करते है कुछ negative points की 

1st story को थोड़ा और विस्तृत किया जा सकता था. 

2nd story में क्या हुआ क्यूँ हुआ और इसका conclusion क्या निकला ये समझ मे नहीं आया मुझे.

3rd story बढ़िया है और हालंकि ये कॉमिक्स संक्षिप्त कहानियों का संग्रह है पर गौर करें तो काफी कुछ है इस कहानी में जिसे विस्तृत करके एक अलग बढ़िया कॉमिक्स बनाई जा सकती है. 

सबसे बेहतरीन है इस कॉमिक्स की artwork. काफी बढ़िया काम किया गया है आर्ट पर.

  • —–vicky kumar

Scroll to Top