Zaalim Manga
मैंने ‘Michael Manjha’ की एडवेंचरस जर्नी का मजा लेने के लिए Zaalim Manga पढ़ने से पहले Zaalim Manjha की तीन वॉल्यूम्स को पढ़ने का फैसला किया और सच कहूं तो इसका एक अलग आनंद रहा। कहानी की स्टोरीलाइन इतनी दमदार और रोमांचक थी कि आपको हर पल बांधे रखती है।
अब बात करते हैं Zaalim Manga की।
वाह! क्या रोलर-कोस्टर राइड थी! मजा आ गया भाई। Ashwin Kalmane जी ने क्या शानदार लिखा है! आपका मूड चाहे जैसा भी हो, आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। हंसी के साथ-साथ भरपूर एक्शन और गजब के ट्विस्ट्स, कहानी को और भी मजेदार बना देते हैं। इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि हर पन्ने पर धमाल मचा रहता है, धूम-धड़ाम, शानदार डायलॉगबाजी, कॉमेडी और हर पेज टर्न पर नई-नई ट्विस्ट्स की बरसात।
और सबसे अच्छी बात, इसके तीन क्यूट कैरेक्टर्स Manjha, Kartik और Dhwan, कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। इनकी केमिस्ट्री और कारनामे आपको पूरी तरह एंगेज्ड रखते हैं। कहानी की सबसे बड़ी खासियत है “एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट”।
अब बात करें इसके आर्टवर्क की। Deepjoy Subba जी, जो कॉमिक्स इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन आर्टिस्ट्स में से एक हैं, ने इस प्रोजेक्ट में अपनी कला को एक नई ऊंचाई दी है। उनका काम इस 225 पेज की Manga को पूरी तरह जीवंत बना देता है। उनका हर फ्रेम और डिटेल आपको बार-बार पेज फिर से वापस पलट कर देखने पर मजबूर करेगा।
Zaalim Manga आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ- साथ आपको एक ऐसा मजेदार अनुभव कराता है, जिसे आप बार-बार जीना चाहेंगे और 225 पेज के बाद भी आप सोचते हैं कि इतनी जल्दी क्यों खत्म हो गया यार! अगर आप एक्शन, कॉमेडी, माइथोलॉजी और शानदार आर्टवर्क का मजा लेना चाहते हैं, तो यह एकदम परफेक्ट चॉइस है। इसको पढ़ने के लिए आपको ‘जालिम मांझा’ कॉमिक्स पढ़ने की जरूरत नहीं, दोनों मांझा यूनिवर्स एकदम अलग है।
–Arkham Mind







