
भारतीय कॉमिक्स इंडस्ट्री में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। पिछले 25 से भी अधिक वर्षों से कॉमिक्स के शौकीन रहे नितीश झा ने आधिकारिक तौर पर अपने नए पब्लिशिंग हाउस “स्टोरी स्टॉर्म एंटरटेनमेंट” (Story Storm Entertainment) की शुरुआत की घोषणा की है।
बचपन से ही डायरी में अपनी कल्पनाओं को पन्नों पर उतारने वाले नितीश ने कहानी कहने (Storytelling) की कला को गहराई से सीखने के बाद अब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट “थ्री मिरर्स” (Three Mirrors) को पाठकों के सामने लाने का फैसला किया है।
दिल्ली कॉमिक कॉन 2025 में हुआ था पहला खुलासा
इस प्रोजेक्ट का पहला फर्स्ट-लुक कवर दिल्ली कॉमिक कॉन 2025 के दौरान ‘कॉमिक टुडे’ पत्रिका (www.thecomictoday.com) के माध्यम से सामने लाया गया था। हालांकि, पब्लिशर ने इसे तब तक सीमित रखा जब तक कि कॉमिक की पटकथा (Script) पूरी तरह से तैयार न हो जाए और एक सही आर्टिस्ट से तालमेल न बैठ जाए।
दिग्गज आर्टिस्ट के साथ शुरू हुआ काम
कॉमिक प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि “थ्री मिरर्स” का आर्टवर्क अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के लिए भारतीय कॉमिक्स उद्योग के दिग्गज कलाकारों में से एक (Legendary Artist) के साथ हाथ मिलाया गया है।
फैंस को मिलेगा कॉमिक मेकिंग का अनुभव
नितीश झा अपने पाठकों और कॉमिक फैंस को इस कॉमिक मेकिंग के सफर में पूरी तरह शामिल करना चाहते हैं। इसके लिए वे अपने पब्लिशिंग हाउस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार अपडेट्स साझा करेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- एक्सक्लूसिव आर्टवर्क पैनल्स
- ओरिजिनल आर्टवर्क की अनबॉक्सिंग
- कॉमिक बुक क्रिएशन की बिहाइंड-द-सीन्स झलकियां
‘स्टोरी स्टॉर्म यूनिवर्स’ के निर्माण में फैंस से सहयोग की अपील
भारत के अस्थिर और चुनौतीपूर्ण कॉमिक्स मार्केट को देखते हुए, नए पब्लिशर के रूप में नितीश ने कॉमिक कम्युनिटी से मार्गदर्शन और समर्थन की उम्मीद जताई है। उनका लक्ष्य अपने फैंस के साथ मिलकर “स्टोरी स्टॉर्म यूनिवर्स” (Story Storm Universe) का निर्माण करना है।
फैंस और पाठक Story Storm Entertainment के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम (@storystormentertainment) और फेसबुक पेज से जुड़कर इस नए सफर के साक्षी बन सकते हैं।






