

Mad Dog Publications ने की बहुप्रतीक्षित कॉमिक ‘अरण्य’ के चैप्टर 01 के हिंदी कवर की घोषणा, लोककथाओं और अलौकिक हॉरर का दिखेगा संगम
भारतीय कॉमिक्स जगत में इंडी पब्लिशर्स लगातार नए और रोमांचक प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में, Mad Dog Publications ने अपनी आगामी थ्रिलर कॉमिक मिनी-सीरीज़ ‘अरण्य’ (Aranya) के पहले चैप्टर — ‘आगमन खण्ड’ — के हिंदी कवर से पर्दा उठा दिया है। सोशल मीडिया पर इस कवर के सामने आने के बाद से ही पाठकों और कॉमिक्स प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ गया है।
क्या है ‘अरण्य’ की कहानी?
प्रकाशक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ‘अरण्य’ दक्षिण भारत के घने जंगलों के बीच बसे एक सुदूर गाँव की पृष्ठभूमि पर आधारित एक थ्री-पार्ट (तीन भागों वाली) कॉमिक बुक मिनी-सीरीज़ है। इस कॉमिक की दुनिया सदियों पुरानी मान्यताओं, डरावने रहस्यों और इंसानी समझ से परे ताकतों के टकराव पर आधारित है। इसमें पाठकों को लोककथाओं, पौराणिक तत्वों, साइंस-फिक्शन और अलौकिक हॉरर (Supernatural Horror) का एक अनोखा और रोमांचक मिश्रण देखने को मिलेगा।
“आस्था, भय और अज्ञानता के बीच, जंगल में एक सच आपका इंतज़ार कर रहा है,”— यह टैगलाइन इस कॉमिक के रहस्यमयी और गहरे माहौल की एक झलक पेश करती है।
शानदार क्रिएटीव टीम
इस प्रोजेक्ट को जीवंत बनाने के लिए इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों की टीम को जोड़ा गया है:
- राइटर (Writer): गौतम यादव (@mr_vichitra)
- इनर आर्ट (Inner Art): @__anand_singh
- हिंदी कवर आर्ट (Hindi Cover Art): @deepjoy7_i
- हिंदी कवर कलर्स (Hindi Cover Colours): @sherawat.devayu
कब आ रही है?
Mad Dog Publications ने घोषणा की है कि ‘अरण्य: आगमन खण्ड’ जल्द ही पाठकों के हाथों में होगी। इंडी कॉमिक्स स्पेस में हॉरर और माइथोलॉजी के शौकीनों के लिए यह रिलीज़ इस साल के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बनने जा रही है।
कॉमिक्स जगत की ऐसी ही ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
